पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को एक युवक के आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई,जिसपर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया ।थानाध्यक्ष ने शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे में ले लिया ।थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है ।लेकिन कई अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है ,साथ ही पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में पुलिस ने परिजनों व अन्य लोगो के बयान दर्ज किए है।





