Type Here to Get Search Results !

एक साथ 30 परिवार ने मकान बिकाऊ है का लगाया बोर्ड,मचा हड़कंप

 दबंगों के डर से मकान बेचने के कई परिवारों ने लगाए पोस्टर



 अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में आज करीब 30 परिवारों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। यह परिवार इलाके के दबंगों से इतने आहत हैं कि इन्हें अपना मकान बेच कर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इलाके के दबंग इन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। इनकी बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। गंदे गंदे कमेंट करते हैं और हथियारों के दम पर डराते हैं। हार कर इन्होंने अपने मकानों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर लगाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल इलाके के इंस्पेक्टर मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने लगे। उन्होंने लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मामला अलीगढ़ के नौरंगाबाद क्षेत्र का है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की बात कही है।

दरअसल नौरंगाबाद इलाके में वैश्य समाज और ब्राह्मण समाज के लोग रहते हैं। वैश्य समाज के दबंग बिट्टू वार्ष्णेय, डब्बू, सनी, राहुल, बबलू इत्यादि लोगों ने ब्राह्मण परिवार के लोगों का जीना दूभर कर रखा है। आरोप है कि इन लोगों ने ब्राह्मण समाज की लड़कियों और बच्चों का गलियों में निकलना दूभर कर दिया है। वह लड़कियों पर गंदे गंदे कमेंट करते हैं और हथियारों के दम पर उनको डराते हैं। इसलिए वहां रह रहे ब्राह्मण समाज के परिवार के लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं और अपना मकान बेचकर जाने के पोस्टरों ने अपने घर के बाहर लगा दिए हैं।

इलाके की रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह दबंगई है कुछ लोगों की, एक परिवार है पूरा। उन्होंने अपने दोस्तों बदमाशों को बुलाया। शराब पिलाई और उन पर हथियार हैं। हथियारों की धमकी देते हैं। आए दिन लड़कियों से बदतमीजी करते हैं। वह कहते हैं ब्राह्मणों की लड़कियां हमारे बिस्तर गर्म करेंगी। करीब 30 से 35 परिवार के लोग हैं जिन्होंने मकानों के बाहर पोस्टर लगाए हैं। अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो हम मजबूरी है हमको जाना पड़ेगा। पुलिस ने उनके यहां से दो लोगों को उठाया है।

इलाके की ही यशोदा देवी ने बताया कि वह यह कहते हैं कि तुम्हारी बहन बेटियों को खींच ले जाएंगे। गुंडागिरी करते हैं। वह बनिया लोग है और पंडितों को गाली देते हैं। और ब्याज पर पैसे उठाते हैं। हम ने पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस आई थी और हमने f.i.r. की है थाने में।

इलाके की रहने वाली कमलेश ने बताया कि दबंगों की वजह से हमने यह पोस्टर लगाए हैं।  उन्होंने ज्यादा मजबूर कर दिया है मकान बेचने पर।  बहुत बदतमीज है। बदतमीजी करते हैं। बच्चे पढ़ने लिखने जाते हैं तो  लड़कियों पर कमेंट करते हैं। जब मां-बाप उनसे कहने जाते हैं तो उनसे बदतमीजी करते हैं और पिस्टल लगा कर कहते हैं कि बच्चे तो बच्चे और तुम भी हमारे बिस्तर गर्म करोगे। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। पहले भी 2 महीने पहले भी यह ड्रामा हो चुका था।

मामले पर एएसपी पुनीत द्विवेदी ने बताया कि थाना गांधी पार्क में परसों दो परिवारों में लड़ाई झगड़ा और गाली गलौज हुई। जिसके कारण एक पक्ष द्वारा अपने और आसपास के घरों में कुछ पोस्टर लगा दिए गए हैं। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गांधी पार्क में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा मौके पर शांति है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad