प्रयागराज ब्रेकिंग :
उमेश पाल शूटआउट केस से जुड़ी खबर
केस में नामजद माफिया अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को लेकर सस्पेंस बरकरार ।कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी यह साफ नहीं हो सका के माफिया अतीक के दोनों बेटे कहां है और किस हाल में है।सीजेएम कोर्ट में आज हुई मामले में सुनवाई ।
प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में पेश की अपनी रिपोर्ट ।पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आज फिर दावा किया कि अतीक के दो नाबालिग बेटे 2 मार्च को घर के पास लावारिस हालत में घूमते हुए मिले थे ।नाबालिग होने की वजह से दोनों को बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया गया था ।आज की रिपोर्ट में भी पुलिस ने यह नहीं लिखा है कि दोनों बेटे किस बाल संरक्षण गृह में हैं ।पुलिस की इस रिपोर्ट पर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के वकीलों ने जताया ऐतराज ।सीजेएम कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस से फिर से रिपोर्ट तलब की है ।इस रिपोर्ट में यह साफ तौर पर बताने को कहा है कि अतीक के बेटों एहजम वा आबान को किस बाल संरक्षण गृह में रखा गया है ।13 मार्च को प्रयागराज पुलिस को फिर फिर पेश करनी होगी अपनी रिपोर्ट ।13 मार्च को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई ।प्रयागराज पुलिस ने 4 मार्च को सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर कहा था कि अतीक के बेटों को बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया गया है।अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि उनके दोनों नाबालिग बेटे एहजम वा आबान बाल संरक्षण गृह में नहीं है ।सवाल यह है कि अतीक के बेटे को लेकर प्रयागराज पुलिस झूठ बोल रही है या फिर माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन ।





