Type Here to Get Search Results !

सांसद आदर्श ग्राम में सांसद हरीश द्विवेदी ने योजनाओं का किया बखान

 कप्तानगंज विकास खण्ड के सांसद आदर्श गांव तिलकपुर में पहुँचे सांसद हरीश द्विवेदी ने सरकार की योजनाओं का किया बखान


बता दें कप्तानगंज विकास खण्ड के सांसद आदर्श गांव तिलकपुर में आज  सांसद हरीश द्विवेदी ने पहुँचकर  सरकार की योजनाओं का बखान किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसान, मजदूर महिलाओं, युवाओ के विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहते है तथा नयी-नयी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र को समृद्ध बनाना चाहते है। सांसद आदर्श गॉव भी उन्ही की सोच है। 

उन्होने कहा कि अबतक उन्होंने अमोढा, अगौना, पैडा, भदेश्वरनाथ गॉव का इस योजना में चयन किया है। चयन के पीछे एक विशेषकारण रहा है। अमोढा और पैडा स्वतंत्रता संग्राम, अगौना मुर्द्धन्य साहित्यकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल तथा भदेश्वरनाथ एंव तिलकपुर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थल है। उन्होने कहा कि भारत सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से इन गॉवों को संतृप्त किया जायेगा।

 इसके साथ ही मौके पर मौजूद प्रभारी जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी 35 विभागीय अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad