Type Here to Get Search Results !

रमजान को लेकर सऊदी ने की बड़ी घोषणा,अयोध्या के संतों ने जताई खुसी



 सऊदी अरब में 22 मार्च से शुरू हो रहे रमजान को लेकर के सऊदी अरब की हुकूमत ने नई गाइडलाइन जारी की है ।सऊदी अरब के मस्जिदों में रमजान में लाउडस्पीकर पर नमाज नहीं पढ़े जाएंगे क्योंकि लाउडस्पीकर को मस्जिदों से पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। तो वही सऊदी अरब की हुकूमत ने जिस तरह से लाउडस्पीकर को मस्जिदों से पूरी तरह वैन किया है। जिसको लेकर अयोध्या के संतो ने खुशी व्यक्ति की है तो वही अयोध्या के संत समाज ने कहा कि  पढ़ने लिखने वाले बच्चों को काफी समस्या होती थी । लाउडस्पीकर से और काफी ध्वनि प्रदूषण होता था अयोध्या के संत समाज ने सऊदी अरब की शासन द्वारा लगाए गए लाउडस्पीकर के वैन पर अयोध्या के संत समाज ने स्वागत किया है।

तो वही राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया की रमजान के महीने में लोग लाउडस्पीकर लगाकर के हल्ला गुल्ला मचाते हैं । आम जनता जो है वह परेशान हो जाती है रमजान महीने में कहीं पर भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा जिससे कि लोग शांति से अपना कार्य कर सकें और शांति पूर्वक रह सके लाउडस्पीकर जो है ।वह अशांति को पैदा करता है अशांति के नाते लोग परेशान होते हैं इसलिए वहां के शासन ने बड़ा अच्छा कार्य किया है सोच विचार के किया है ऐसे समस्त देश में करना चाहिए जिससे कि स्पीकर की जो दूषित ध्वनि है वह बंद हो जाए और इसका अनुकरण अन्य लोगों को भी करना चाहिए।

तो वही अयोध्या के कामधेनु आश्रम के महामंडलेश्वर आशुतोष महाराज ने बताया कि सऊदी अरब से शिक्षा लेना चाहिए भारत को ही नहीं अपितु पूरे विश्व को शिक्षा लेनी चाहिए और मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से निवेदन करूंगा आग्रह करूंगा कि भारत जैसे देश में भी लाउडस्पीकर बंद किया ।क्योंकि लाउडस्पीकर से बहुत सारी समस्याएं होती हैं ।बच्चों का भविष्य खराब होता है पढ़ाई लिखाई में बाधा आती है ध्वनि प्रदूषण होता है इसलिए बहुत सारी समस्याएं हैं इसलिए लाउडस्पीकर बंद किया जाए भारत में भी उत्तर प्रदेश में भी मैं बहुत ही धन्यवाद सऊदी अरब सरकार को दूंगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad