Type Here to Get Search Results !

बारात में पहुँची महिलाएं तो लड़की के बाप ने लौटा दी बारात,वजह जानकर हैरान है लोग

 दूल्हन के पिता  ने बारात के दिन रखी शर्त, महिलाओं को लेकर आना हो तो बारात मत लाना, टूटी शादी, पुलिस ने बुलाया वर और वधू पक्ष



 सुल्तानपुर में शादी के ऐन मौके पर लड़की के घर वालों ने लड़के वालों को बारात लाने से मना कर दिया। जिसको लेकर लकड़ा पक्ष ने पुलिस में शिकायत किया है। वही तय तारीख पर लड़की के परिवार वालों ने लड़की की शादी भी रिश्ते के एक लड़के से कर डाला। ये मामला जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार स्थित नई बस्ती का है। 

बल्दीराय थानाक्षेत्र के पारा बाजार नई बस्ती का मामला 

 गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह जिले के गोसाईगंज थाना अंतर्गत सुरौली गांव इशरत के पुत्र इमरान के साथ करीब 6 माह पहले तय किया था। 12 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। इशरत द्वारा दी गई तहरीर में उल्लेख किया गया है कि 11 मार्च को रात 10 बजे लड़की के पिता ने फोन किया।


लड़की के पिता ने चार पहिया गाड़ी मांगने का लगाया आरोप

 उसने कहा कि मेरे घर बारात में महिलाओं को लेकर नहीं आना। ये भी कहा गया कि बारात ही लेकर मत आना। इसके बाद तो शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। उधर रातो रात लड़की के पिता ने धनपतगंज में अपनी पत्नी के भाई के लड़के से शादी पक्की किया। रविवार को वो बारात लेकर आया और निकाह हो गया। वही लड़की के पिता का कहना है कि इशरत द्वारा दहेज में पहले साधारण बाइक मांगी गई। जो हम लोगों ने ले भी ली थी। कल रात में फोन आया कि अपाची बाइक चाहिए और आज सुबह चार पहिया वाहन की मांग की गई।

आस पड़ोस में चर्चाओ का बाजार गर्म 

वही आस पड़ोस में चर्चा है कि स्वयं लड़की ने ही रिश्ते से इनकार किया तो परिवार वालों के हाथ पांव फूल गए। फिलहाल इस मामले में थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad