Type Here to Get Search Results !

2024 तक भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की संतो ने उठाई मांग

कासगंज- विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री केंद्रीय मंत्री कासगंज पहुंची,मातृ शक्ति समन्वय सम्मेलन को किया संबोधित,ठाकुर देवकी नंदन महाराज भी रहे केंद्रीय मंत्री साध्वी प्राची के साथ मौजूद,मोदी योगी सरकार से 2024 तक हिन्दू राष्ट्र देश बनाये जाने की उठाई मांग,



सनातन धर्मालंबियों के बेटे वेटियो से सनातनियों के साथ ही शादी करने के लिए किया आग्रह।लव जिहाद पर मोदी जी योगी जी को कड़े से कड़े  कानून बनाना चाहिए ऐसा कानून जो सनातन धर्म की बच्ची सनातन धर्म ही शादी करे।बाप की पगड़ी को सिर से उतारने वाली लड़की ही होती हैं श्रद्धा जैसी- साध्वी।

एंकर- कासगंज, विश्व हिन्दू परिषद की फायर बांड नेत्री और केंद्रीय मंत्री साध्वी प्राची और ठाकुर देवकी नंदन महाराज भगवान वराह की पावन धारा कासगंज में पहुंचे। जहां उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में शिरकत की। यहां उन्होंने मोदी योगी से 2024 तक हिन्दू राष्ट्र घोषित करने और सनातन धर्म की बेटे वेटियो को सनातनियो के साथ ही  शादी करने को कहां,वहीं साध्वी प्राची ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहाकि सभी हिन्दुओं की लड़कियां श्रद्धा मत बनो, जिस लड़की ने अपने बाप की पगड़ी को सिर से उतार दिया हो, ऐसी ही लड़कियां श्रद्धा जैसी होती हैं, जो लव जिहादियों के चक्कर में फस कर 35 टुकड़े कराती हैं।इस मौके पर साध्वी प्राची और ठाकुर देवकी नन्दन महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। मातृ शक्ति को देखकर वह गदगद हो गई, महिलाओं ने साध्वी का जोरदार स्वागत किया। उन्हें गंगाजली भेंट की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर दुर्गा चालीसा के साथ हुआ।

वहीं साध्वी प्राची ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि में वैसे तो मुझे बहुत बार कासगंज आने का मौका मिला परन्तु अबकी बार जो उपस्थिति देखी, संयम देखा, बहुत गजब का संयम है, चारों ओर से एक ही आवाज आ रही है, जल्दी से हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाये, प्रदेश में बडते लव जिहादियों को लेकर कहां कि प्रदेश में लव जिहाद बहुत तेजी से बड़ रहा है, मोदी जी को योगी जी को इस पर कड़े से कड़े का कानून बनाना चाहिए ऐसा कानून जो सनातन धर्म की बच्ची सनातन धर्म में ही शादी करे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad