Type Here to Get Search Results !

विनय कुमार को शिवसेना में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 शिवसेना जिला मंत्री बने विजय कुमार



बस्ती। रविवार को शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला प्रमुख जिला प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में शिविर कार्यालय सुगर मिल के परिसर में संगठन का विस्तार किया गया। विजय कुमार को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
वरिष्ठ शिव सैनिक शिवेश शुक्ल ने कहा कि अंधेरा छटेगा और शिव सेना पुनः अपनी प्रतिष्ठा अर्जित करेगी। धोखा देने वालों को धोखा ही खाना पड़ता है। शिन्दे गुट को महाराष्ट्र और देश की जनता क्षमा नहीं करेगी। जिला प्रमुख जिला प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि महाराष्ट्र में हुये उप चुनावों से स्पष्ट हो चुका है कि मतदाता किसके साथ में है। आगामी विधानसभा चुनाव तक शिन्दे गुट को जनता सिरे से नकार देगी और उन्हें विश्वासघात का हिसाब देना होगा।
संगठन विस्तार के मौके पर मुख्य रूप से  विजय गुप्ता, बलराम प्रजापति, इन्द्रपाल प्रजापति, राजेश मिश्र, रामभवन मौर्य, जय प्रकाश, सूरज, भवानी सेना की जिला प्रमुख चन्द्रावती गौतम, मंजू देवी, मुराती देवी, सावित्री देवी, मालती देवी, प्रभावती, फूलमती, मुराती देवी, डब्लू गौतम, अंजू, विनय सिंह के साथ ही शिवसेना के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad