सम्राट अशोक की जयंती पर कुशीनगर पहुंचे सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान कहा आज लोग सनातन को रटते हैं लेकिन वो जानते उसे नहीं हैं,बुद्ध के विचार ही सनातन हैं लेकिन लोग बुद्ध की बात नहीं करेंगे ।धर्म मानव कल्याण के लिए होता है मैंने यही कहा था तो धर्म के ठेकेदार सर काटने व जीभ काटने की बात करने लगे ।कोई 5 लाख की तलवार खरीदकर हवा में लहराने लगा ।
यह भाषा आतंकवादियों और मवालियों की होती है। स्वामी प्रसाद मौर्य पानी के बुलबुले हैं जो धमकी से ख़त्म हो जायेंगे। रामचरित मानस में जो कहा गया वो ठीक नहीं, जातियों का नाम लेकर बदनाम ना करो। विद्वानों को एक होकर इसे बदलने के लिए आवाज उठाना चाहिए।
राष्ट्रपति को मैंने पत्र लिखा उन्होंने जवाब भी दिया की गृह मंत्री को इस पर कार्यवाही करने को आदेशित देती होती हैं।
ढ़ोल गवांर शूद्र पशु नारी सकल ताड़ना के अधिकारी क्यों हैं, सभी महिलाएं नारी स्वरुपा हैं जो हमें पैदा करती हैं हम उन्हें अपमानित क्यों करें
पीएम और सीएम जी आप महिला साशक्तिकरण का अभियान चला रहे हैं ।देश में महिलाएं अपमानित हो रही हैं आप लोगों को इस पर रोक लगाना चाहिए।मेरे बोलने पर धर्म के ठेकेदारों को दर्द होने लगा ।
हमने धर्म पर नहीं बोला,रामचरित मानस का अपमान नहीं किया।हमने केवल कुछ चौपाइयों की बात की,हमने केवल शूद्र के अपमान की बात की है। मैने जाति का नहीं व्यवस्था का विरोध किया । हमने कभी ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य, पिछड़े और मुस्लिम का अपमान नहीं किया।हमने सबका सम्मान किया,सरकारी उपक्रमों को केंद्र सरकार बेच रही है।सरकारी उपक्रम बिक जायेंगे तो नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी ।महंगाई बढ़ रही है रसोई गैस,डीज़ल पेट्रोल का दम बढ़ गया है।सरकार ने ऐसा मज़ाक किया की राहुल ने नीरव, मेहुल को राहुल ने चोर कहा था लेकिन भाजपा अभियान चला रही है की ये पिछड़ों का अपमान है जबकि इनमें से कोई पिछड़ा नहीं है।
पिछड़ों के नाम पर रोना बंद करो।आज लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसी लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है । आज एमरजेंसी से भी हालत बदतर है।





