Type Here to Get Search Results !

शिवपाल यादव ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा वन गमन अब दूर नहीं

 इटावा - एक निजी होटल के शुभारंभ में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के सवाल पर कहा विपक्ष पर झूठे मुकदमे लगा कर विपक्ष को खत्म करना चाह रही है। सरकार तानाशाही के रास्ते पर है सरकार लेकिन तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलती है ।



भाजपा सांसद द्वारा शिवपाल सिंह को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जेल जाने की बात पर बोले शिवपाल  कहा अब इन सांसद को इटावा छोड़ कर दूसरी जगह चुनाव लडना चाहिए ।हमारा संगठन मजबूत हो गया है प्रदेश की जनता परेशान है आने वाले चुनावों में प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे और जब प्रदेश से भाजपा हट जाएगी तो दिल्ली से भी भाजपा चली जाएगी।

तीसरे मोर्चे के गठबंधन पर पार्टी निर्णय लेगी हम अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हैं और जल्दी इस सरकार के खिलाफ हमारा संगठन सड़को पर होगा । प्रदेश सरकार द्वारा एक साल के कार्यकाल के कार्यक्रम पर बोले शिवपाल पिछले 6 साल में इस सरकार ने विकास का कोई काम नही किया है सिर्फ झूठे दिखावा करने में लगी है सरकार ।प्रदेश में भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है किसानों को एम एस पी दे नही पाए, गेंहू बिचोलियो के माध्यम से लुटवा दिया ,बिजली रसोई गैस के माध्यम से महंगाई बढ़ाने का काम किया ।नौकरी देने की बात करने वाली सरकार नौकरी दे तो न सकी लेकिन लोगो की नौकरी ले जरूर ली इस सरकार ने।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad