Type Here to Get Search Results !

अयोध्या नगरी में शुरू हुई चॉपर सेवा,जानिये पूरी डिटेल

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई दर्शन सुविधा, श्रद्धालुओं के लिए पहली बार शुरू हुई चॉपर सुविधा


 उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन बिकास निगम लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन द्वारा अयोध्या में दर्शनार्थियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। रामनवमी के अवसर पर यह सेवा शुरू हुई है जो अगले 15 दिनों तक चलेगी। एक बार में 7 दर्शनार्थी इस सेवा से अयोध्या का भ्रमण कर सकेंगे और प्रत्येक दर्शनार्थी का एक बार का किराया 3000 रुपये होगा।

 इस पूरी सेवा को 2024 में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के पहले का रिहर्सल भी माना जा रहा है। हेरिटेज एविएशन संस्था वैष्णो देवी, प्रयागराज कुंभ और देश के कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है और अयोध्या में यह सेवा पहली बार शुरू की है। फिलहाल अभी यह सेवा 15 दिनों के लिए चलाई गई है, अगर यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप रहती है तो ना सिर्फ हेलीकॉप्टर की संख्या बढ़ाई जाएगी। बल्कि यह सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी। सुबह 9:00 बजे से शाम को सूर्य ढलने के पहले 6:00 बजे तक यह सेवा यात्रियों को मिलेगी। कंपनी का दावा है कि श्रद्धालुओं को पूरी अयोध्या नगरी के दर्शन कराए जाएंगे, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को निराश होकर ना लौटना पड़े ।वहीं अब यह देखने वाली बात होगी के रामलला के नगरी में शासकीय सेवा पास होती है या फिर फेल ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad