कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने चलाया अभियान।
डीएम एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने माझा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है जहां बड़ी संख्या में कच्ची शराब व भठ्ठीयों को नष्ट किया।
आगामी होली के पर्व पर अवैध शराब निर्माण बिक्री व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने घाघरा नदी के माझा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी संख्या में अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया वही इसे बनाने में उपयोग आने वाले लहन व भठ्ठीयों को नष्ट किया गया।प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां क्षेत्र के अवैध शराब व्यवसायियों में हड़कंप मचा है वही आम जनमानस प्रशासन की इस कार्य की सराहना कर रहा है पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगामी होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अवैध कच्ची शराब बनाने व बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कार्यवाही की गई है साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।





