सपा महिलासभा अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में दिया एकजुटता का संदेश
महिलाओं के उत्पीड़न, बढ़ती मंहगाई पर मौन है सरकार-रीबू श्रीवास्तवकेन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुये पूर्व राज्यमंत्री एवं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार बढें हैं किन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने सत्ता परिवर्तन का आवाहन करते हुये महिला सभा सदस्योें से कहा कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी के नीति, कार्यक्रम से जोड़े और मजबूत संगठन खड़ा करें।
समीक्षा बैठक से पूर्व महिला सभा की सदस्यों गीता भारती, जुवेदा, इन्द्रावती शुक्ला, शकुन्तला चौरसिया, विन्दवासिनी, प्रेमा, रेनू, गुडिया, प्रर्मिला, निर्मला, अनीता, कैलाशी, मालती, वंदना, सीता, अमरावती, शोभादेवी, रेखा देवी, सन्तरा देवी, सरिता देवी, सरस्वती, मीरा देवी आदि ने महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
.jpg)




