Type Here to Get Search Results !

यूपी के इस जिले तिरपाल से ढकी गयी मस्जिद,वजह जानकर लोग हैरान

तिरपाल करेगी मस्जिद की हिफाजत

 होली पर योगीराज में तिरपाल से ढकी जा रही मस्जिद.



रंग और गंदगी से बचाव को 5/6 साल से ढकी जा रही मस्जिद।  होली के त्यौहार के मद्देनजर  अलीगढ़ में पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों के प्रति जहाँ एक तरफ सतर्क दिखाई दे रहा है तो वहीँ रंगों के पर्व होली पर पुलिस प्रशासन के निर्देश पर शांति व्यबस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील चौराहा अब्दुल करीम की "मस्ज़िद हलवाईयान" को रात्रि में तरपाल से ढक दिया जाता है ताकि हुड़दंगी मस्जिद पर रंग या कोई गंदगी ना फेंक दें।


गौरतलब है कि होली पर पिछले कई सालों की तरह इस बार भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र की मस्जिद को रात्रि में तरपाल से ढक दिया गया ताकि होली के चलते मस्ज़िद पर कोई रंग ना फेंक दे। ज्ञात हो कि अलीगढ़ के इस अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर हुरियारे होली के दिन पिछले कई सालों से होली खेलते चले आ रहे हैं जिसके मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को मस्जिद को तरपाल से ढका जाता है।


मस्जिद के मुतबल्ली और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर हम लोग मस्जिद को तिरपाल से ढक देते हैं ताकि कोई मस्जिद पर रंग या गंदगी ना फेंक सके। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है लगभग 5/6 साल से मस्जिद ढकी जा रही है जिसमें प्रशासन के सहयोग से हम मस्जिद को ढक देते हैं ताकि कोई रंग या गंदगी ना फेंक दे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad