सूर्या एकेडमी में MD डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ किया बैठक
नवीन सत्र के रजिस्ट्रेशन और प्रवेश कार्य को बेहतर ढंग से संचालित करने पर किया गया विधिवत मंथन
संतकबीरनगर:जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ नए सत्र के रजिस्ट्रेशन और आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को लेकर विधिवत मंथन किया।
आपको बता दे कि सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए सत्र के रजिस्ट्रेशन और प्रवेश कार्य और आगामी 22 मार्च को होने वाले द्वितीय प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए उन्हें दिशानिर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूर्या एकेडमी लगातार अपनी बेहतर शिक्षण पद्धति की कार्यशैली से जाना जाता हैं इसीलिए समस्त स्टाफ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यों को अंजाम दे। उन्होंने कहा कि एकेडमी में वेल क्वालिफाइड शिक्षकों द्वारा छात्रों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं। निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि छात्रों को उच्च क्वालिटी की शिक्षा देने के लिए सूर्या एकेडमी लगातार अग्रसर हैं। उन्होंने नए सत्र में प्रवेश लेने वाले व समस्त छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की गई है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है छात्र-छात्राएं समय पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर आगामी होने वाले प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।





