Type Here to Get Search Results !

कुआनो आरती से हुआ बस्ती महोत्सव का सुभारम्भ

 आज से तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव



 बस्ती महोत्सव के पहले दिन  कुआनो नदी के किनारे अमहट घाट पर दीपदान किया गया तथा कुआनो आरती हुई। सरोज मिश्र तथा पंडित देवस्य मिश्र ने आरती कराया। इस अवसर पर रिदम एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।  कार्यक्रम प्रस्तुत करने में अतुल बाजपेई, पीयूष पांडे , अविनाश, सीमा, अनामिका, मानसी, तृप्ति, विशाल ने राम स्तुति, गणेश वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बस्ती मंडल गाथा प्रस्तुत किया।

       इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा,आईजी आर के भारद्वाज, सीडीओ डा.राजेश कुमार प्रजापति, रिदम एकेडमी की डायरेक्टर डॉक्टर श्रेया,  सीआरओ नीता यादव, दिशा समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला, प्रज्ञा पूजन भंडार के राम कमल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, चित्रांश क्लब की अर्चना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, योगेश शुक्ला, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएससी डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति, श्री प्रकाश पांडे तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

                    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad