Type Here to Get Search Results !

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के तारीख की हुई घोषणा,शुरू हुई तैयारी


 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट।

 108 गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत की घोषणा 



 चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये।

मुखीमठ में श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया  शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। 

आज नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर  मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा ( मुखीमठ) में 108 गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा भगवती  दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात  विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। 

श्री  108 गंगोत्री  मंदिर समिति के अध्यक्ष  एवं तीर्थ पुरोहित  हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव / तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर  मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली  समारोह पूर्वक सेना के बेंड  के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी  प्रवास हेतु पहुंचेगी।

22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30  बजे प्रात:तक  गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी ।22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर दस मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ  खुलेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad