Type Here to Get Search Results !

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

 जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।


जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश-मा0 जिला जज।अधिकारीगण ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया गया जायजा।जिला जज देवेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीजेएम हरिकेश कुमार भी उपस्थित रहे।अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया।  जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक जी0आर0 वर्मा, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, फार्मासिस्ट डी0पी0 सिंह व गिरिजेश सिंह, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad