Type Here to Get Search Results !

छेड़छाड़ पर मिली तालिबानी सजा,पेड़ में बांध कर पीटा,

 युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा, मुंह काला कर किया गंजा , पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल।


मेरठ में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक युवक का मुंह काला कर उसको गंजा किया जा रहा है, पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है ,उसको गालियां दी जा रही हैं, उसके गले में जूतों की माला डाली जा रही है ।उसको तालिबानी तरीके से सजा दी जा रही है । वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी मंगतपुरम बस्ती के बताए जा रहे हैं और वीडियो 22 तारीख से लेकर 26 तारीख के बीच के बताए जा रहे । पुलिस द्वारा वीडियो की जांच करने पर पता चला कि युवक पर रिश्ते की एक भतीजी से छेड़छाड़ का आरोप है। जिसके बाद युवक को युवती के घरवालों ने पकड़ लिया और उसके साथ यह घटना हुई । जबकि युवक का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ यह घटना हुई है । युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसको यूरिन तक पिलाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया है।दरअसल मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड झुग्गी झोपड़ी बस्ती का है जहां पर एक राजस्थान का रहने वाला लखन अपने जीजा और बहन के पास झुग्गी झोपड़ी में रहता है। लखन पर आरोप है कि उसने अपनी रिश्ते की भतीजी से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जिसके बाद युवती के घरवालों ने उसको पकड़ लिया और उसको तालिबानी सजा दी। युवती का आरोप है कि वह अपनी झुग्गी झोपड़ी में सो रही थी और लखन रात को 3 बजे नशे की हालत में आया और उसकी रजाई में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद उसने अपनी चाची को जगाया और शोर मचा दिया शोर मचाने पर सब जाग गए और युवती के परिजन आ गए और लखन पकड़ कर पीट दिया। 

जबकि आरोपी युवक लखन का कहना है कि यह 22 मार्च को वह अपनी बहन के यहां अपने चचेरे भाई रवि के साथ सोया हुआ था उसकी बहन और जीजा एक मौत में गए थे । तभी उसकी बहन और जीजा से रंजिश रखने वाले रवि , सोनू ,अजय और कुछ महिलाएं और 5 -6 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे उसके मुंह पर काला को दी गई उसको रस्सियों से बांधा गया उसको गंजा किया गया यहां तक कि उसके ऊपर यूरिन तक पिलाया गया और यह सब उसके साथ 22 मार्च से लेकर 26 मार्च तक होता रहा ।उसको हाथ पैर बांधकर रखा गया 26 मार्च को उसके जीजा और बहन वापस लौटे तब कैसे जैसे जाकर वह वहां से छूट कर अपनी जान बचा कर आया है। उस  के हाथ पैर बांधकर आरोपियों ने अपनी झुग्गी में रखा तथा उसको तरह-तरह की यातनाएं दी और झुग्गी में रखा सारा सामान गायब कर दिया और करीब ₹8000 रखे थे जो लूट लिए। जिसके बाद पीड़ित थाना ब्रह्मपुरी गया था लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई और अब वह एसएसपी के यहां अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था । लखन का कहना है कि वह मजदूरी , शू पॉलिश कर और बैग में चेन लगाकर अपना लालन पालन करता है।वही इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक के बाल काटे जा रहे हैं इस वीडियो की जांच कराने पर पता चला कि यह वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मंगतपुराम  का है। इसमें लखन नाम का एक युवक है जो पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के यहां रह रहा है । आरोप है कि लखन ने अपने पड़ोस में ही रिश्ते की भतीजी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिस पर युवती के परिजनों ने उसको पकड़ लिया और उनके द्वारा इसके बाल काट दिए गए । इस मामले में थाना ब्रहमपुरी में समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और इस प्रकरण में अब तक 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad