Type Here to Get Search Results !

चलती सड़क पर दाल बटोरने लगी यूपी पुलिस, लोगों ने कहा वाह

 यूपी पुलिस का नाम सामने आते ही आपके जेहन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं कि आखिर यूपी पुलिस ने इस बार क्या नया कारनामा कर दिया है ।


यूपी पुलिस सिर्फ कारनामों के लिए ही नहीं अपने अच्छे कार्यों के लिए भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है ।कुछ ऐसा ही नजारा मेरठ से सामने आया है जहां एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से बोरे में दाल लेकर जा रहा था कि अचानक से रास्ते में बोरा गिर गया और गिर कर फट गया। जिसकी वजह से उसकी पूरी पूरी दाल सड़क पर ही बिखर गई ।मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तत्काल ट्रैफिक को डायवर्ट किया और सभी पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बैठकर दाल को इकट्ठा करना शुरू कर दिया ।वही लोगों का यह भी कहना था कि आखिर पुलिस यह दाल क्यों इकट्ठा कर रही है ।हालांकि जब पुलिस ने दाल को इकट्ठा कर पुनः बोरी में भरा और संबंधित व्यक्ति को दाल की बोरी सौंपा तो भीड़ ने ताली बजाकर पुलिस की तारीफ किया और कहा ऐसे पुलिसकर्मियों की उत्तर प्रदेश में बहुत आवश्यकता है ।निश्चित रूप से पुलिस ने मानवता का परिचय दिया है यह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

पूरा मामला परतापुर  थाने के एसएचओ रामफल सिंह अपनी गाड़ी से पुलिसकर्मियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। बुजुर्ग व्यक्ति को अकेले ही बिखरी दाल को समेटने में लगा देख अपनी गाड़ी रोकी और साथी पुलिसकर्मियों के साथ खुद भी दाल इकट्ठा करने में लग गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad