न्यायालय कर्मियों के समस्त संगठन अपनी गंभीर समस्याओं के निस्तारण के प्रति शासन व न्याय प्रशासन के उदासीन रवैए का सांकेतिक विरोध करते हुए जनपद न्यायालय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
जनपद न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं के निस्तारण को लेकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश लंबे समय से प्रयासरत है। जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण दशकों से लंबित है और इस कारणवश दिव्यांग,महिलाएं और बीमारी के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारी व्यथित है साथी ही मृतक आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के अनुरूप सेवायोजन न होना, जनपद न्यायालयों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पदों के रिक्त होने तथा विभागीय नियमावली का संशोधन वर्षो से शासन में लटका है जिस पर शासन में कोई भी ठोस कार्यवाही नही हो पा रही, राजपत्रित प्रतिष्ठा का शासनादेश शासन से हो जाने के बावजूद न्याय अनुभाग उक्त प्रतिष्ठा को प्रदान करने में कोई रुचि नहीं ले रहा, मृतक आश्रित कार्मिकों के साथ न्याय प्रदान किए जाने, एफ0टी0सी0 कर्मचारियों के वेतनवृद्धि एवं नियमितीकरण एवं अधीनस्थ न्यायालय में बढ़ते कार्य बोझ व पदोन्नति, ACP, अर्जित अवकाश लेने पर बिना किसी नियम के वेतन रोकना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति वर्षों तक लटकाए रखना इत्यादि समस्याओं के सापेक्ष में न्यायालय कर्मचारी संघ के तीनो संघ ने संयुक्त रूप से आंदोलन छेड़ दिया है। काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध 03 अप्रैल से 07 अप्रैल तक चलेगा तत्पश्चात जनपद न्यायालय के तीनो संगठन एकस्वर से आंदोलन में हुंकार भरेंगे तथा 30 अप्रैल 2023 को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद प्रयागराज में महासम्मेलन अयोजित कर महासम्मेलन में पारित ज्ञापन उसी दिन माननीय उच्च न्यायालय को सौप कर न्यायालय कर्मचारी अपने लिए न्याय मांगेंगे और शासन के कर्मचारी विरोधी कार्यप्रणाली में सीधा हस्तक्षेप कर प्रशासन से न्याय दिलाने का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, चंद्र मोहन श्रीवास्तव सचिव ,अरुण कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष, प्रवीण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र जयसवाल, आदर्श श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री ,संतोष तिवारी उपाध्यक्ष ,शिव शंकर शुक्ला, स्टेनोग्राफर पंकज तिवारी , राकेश कुमार गुप्ता शुभम श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव नाजिम अनिल सिंह विधायक निर्मला अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ मेहराज चटर्जी भरत सिंह नीरज गोविंद लाल फरीद अहमद फुरकान अहमद सुधांशु शुक्ला अवध बिहारी श्रीवास्तव भरत त्रिपाठी अशोक कुमार सिंह धीरज मरी सौरभ श्रीवास्तव नियाज अहमद अरुण श्रीवास्तव राम सुरेश वर्मा सरजू गुप्ता राम राम सुरेश बाबू बृजेश सिंह प्रदीप कुमार शालिग्राम राजन धर्मशील शिवकुमार नायक अखिलेश नायक एवं अन्य समस्त न्यायिक कर्मचारी गण उपस्थित रहे तथा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना अपना काम अपनी अपनी सीट पर उपस्थित होकर शांतिपूर्वक कर रहे हैं।





