Type Here to Get Search Results !

अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

 सैफई में पहुंचे अखिलेश यादव प्रदेश के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से की चुनाव पर चर्चा


 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव शनिवार की रात सैफई पहुंचे जहां रात से ही उनके आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गण पहुंचने लगे जहां उन्होंने रविवार की सुबह सभी के साथ मिलकर बैठक की और बैठक में आगामी निकाय चुनाव एवं 2024 के होने वाले चुनाव पर चर्चा की।

जैसे ही अखिलेश यादव इटावा जनपद के हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे तो वहां पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के जयकारे गूंजे लगे जयकारों के बीच अखिलेश यादव को अपने अपनी समस्याओं से क्षेत्र के लोगों ने लिखित समस्याओं के द्वारा अवगत कराया इस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया।

चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से तैयार नजर आ रही है जिसमें उन्होंने हर तरीके से अपने कार्यकर्ताओं को एक नए जोश एक नई उमंग के साथ इस मीटिंग में ऊर्जा भरने का काम किया है।

  समाजवादी पार्टी के इटावा से सांसद रहे प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है नगर पंचायत और नगर निगम के चुनाव है बहुत बड़ी तादाद में प्रदेश से आए हुए इन चुनाव से संबंधित प्रत्याशी थे ।जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी से कहा कि पूरी तरीके से लग जाइए और चुनाव जीतना है और पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी हमेशा चुनाव के मूड में रहती है। जनता हमेशा इस निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर जिताती रही है और इस बार भी जीतेगी। हम सब लोग भी पूरी ताकत से लगेंगे और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएंगे।

समाजवादी पार्टी का हमेशा मूल मंत्र एक ही रहा है कि जनता के बीच में रहे और लोगों की सेवा करें और लोगों के काम करें क्षेत्रीय लोगों की बात सुने और संगठन को मजबूत करना हमेशा से ही समाजवादी पार्टी का मूल मंत्र रहा है। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन जो जिले की कमेटी होगी वह करेगी और जो कैंडिडेट उनमें सबसे मजबूत होगा उसको लड़ाएंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ बोलती है और झूठ के नाम पर उन्होंने कब्जा कर लिया है उनका पूरा पर्दाफाश हो चुका है और जनता समझ चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है

 हाल ही में कांग्रेस  पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे उदय भान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है उन्होंने इस मीटिंग में शामिल होकर अखिलेश यादव  के द्वारा दिए गए जो भी दिशानिर्देश है उसको लेकर चुनाव में उतरने की बात कही है, उन्होंने कहा है कि आगामी चुनाव नगर पालिका नगर निगम बहुत महत्वपूर्ण है भारतीय जनता पार्टी के झूठ को शहर तक लेकर आना है कि यहां जो बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है चरम सीमा पर है  तो निश्चित है कि हम लोग नगर निगम और नगर पालिका नगर पंचायत पहले भी समाजवादी का प्राफॉर्म अच्छा रहा है, और इस बार भी दो तिहाई के लगभग रहेगा, इस मीटिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे और यह रणनीति पूरी इस मीटिंग में बनाई गई है कि ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़े और जीते। यही मंत्र दिया गया है। हमारी पार्टी पहले से ही पूरी तैयारी में जुटी हुई है नगर पालिका और एवं निकाय के सभी चुनाव में हमारे सीनियर और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रभारी बना दिया गया है उन के माध्यम से प्रत्याशियों की आवेदन ही मांगे गए हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad