Type Here to Get Search Results !

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हजार का ईनामी लुटेरा

 25 हज़ार के ईनामी लुटेरे की पुलिस से मुठभेड़, जख्मी बदमाश गिरफतार


 यूपी के बांदा में पुलिस के हाथ एक बार फिर कामयाबी लगी है पुलिस ने बांदा में 13 दिन पहले बैंक लूटने के प्रयास करने वाले छठवें लुटेरे को आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हार्डकोर अपराधी है जिस पर ₹25000 का पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था इस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस पर भी कई फायर किये और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद यह बदमाश मोटरसाइकिल से गिर गया जिसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

 इनामी बदमाश से यह मुठभेड़ बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे अलिहां मोड़ पर हुई है जिसमें बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही निवासी 25000 का इनामी बदमाश सलमान उर्फ सुनील को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि 29 मई को बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही में स्थित आर्यावर्त बैंक को यह बदमाश लूटने आए थे लेकिन बैंक के संविदा कर्मी और ग्रामीणों के विरोध के चलते यह बदमाश वहां से फरार हो गए थे जिनमें उसी दिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया था और चार दिन पहले पांचवें लुटेरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार काम कर रही थी और आज पुलिस को सूचना मिली कि सलमान उर्फ सुनील बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अलिहा मोड़ पर बाइक से किसी का इंतजार कर रहा है सूचना मिलते ही एसओजी और बिसंडा थाना पुलिस ने इस बदमाश की घेराबंदी कर ली जिस पर गिरफ्तार सलमान की तरफ से पुलिस फोर्स पर तमंचे से फायर शुरू कर दिए गए और जवाबी फायरिंग में आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी और मोटरसाइकिल समेत वहीं गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है मौके से पुलिस ने तमंचा कारतूस और बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र का कहना है कि आज बैंक डकैती प्रयास करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को रफ्तार किया जा चुका है जबकि सातवां फतेहपुर जनपद निवासी अनवर अभी भी फरार है जल्दी ही उसे भी गिरफ्त में ले लिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad