कुख्यात अपराधी खान मुबारक का शव लेकर गई बहन
भोर में करीब 4 बजे वकील के साथ हरदोई पहुंची बहन नाजमीन अख्तर। अपनी बेटी और दूर की चाची के साथ भाई का शव लेने पहुंची बहन । कागजी लिखापढ़ी और विधिक प्रक्रिया के बाद खान मुबारक का शव किया गया सुपुर्द। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरदोई से खान मुबारक का शव अंबेडकर नगर भेजा गया।
छोटा डान राजन का शार्प शूटर रहा है खान मुबारक
जिला कारागार में काफी समय से बन्द था कुख्यात अपराधी खान मुबारक।
कल देर शाम बीमारी के चलते खान मुबारक की हुई थी मौत।
खान मुबारक की बहन ने कहा उसने मोबाइल पर देखा तो जानकारी मिली । किसी पर नही लगाए कोई आरोप कहा कुछ कहने से कोई फायदा नही





