Type Here to Get Search Results !

भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

 बदायूं दर्दनाक सड़क हादसा चार की मौत 

 


मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसमें कार सवार  2 बच्चों और 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के ड्राइवर समेत एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया  ।हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से 1 बच्चे और एक कार के ड्राइवर को बरेली रेफर कर दिया गया है ।वही एक महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है चारों शवों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है ।बताया जाता है कार सवार लोग़ चंदौसी से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पराग डेयरी के पास हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad