Type Here to Get Search Results !

एक बार फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, मचा हड़कंप

 एसडीएम हरैया गुलाब चंद्र के नेतृत्व में पिठिया लस्करी गांव में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर 


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनपद के जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार गंभीर नजर आ रही हैं ।वहीं जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को भी निर्देशित किया है कि वह सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण को खाली कराएं। मिली शिकायत के आधार पर एसडीएम हरैया गुलाब चंद्र के नेतृत्व में दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिठिया लश्करी  गांव में आज प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम हरैया गुलाब चंद्र ने बताया कि अभिलेख में सरकारी भूमि जो रास्ते के रूप में दर्ज है उस पर दबंग लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था ।जिस पर आज बुलडोजर चलाया गया है और उसे ध्वस्त कराया गया है ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव के साथ थानाध्यक्ष दुबौलिया व राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, साथ ही उन्होंने कहा अवैध कब्जा करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad