Type Here to Get Search Results !

5 लोगों की हुई निर्मम हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मैनपुरी में 5 लोगों की हुई निर्मम हत्या,कानून व्यवस्था पर उठे सवाल


एक ही परिवार के 5  लोगों की धारदार हथियार से निर्मम

 हत्या दो अन्य घायल

 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 

मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या करदी गई परिवार के ही बड़े भाई ने पूरी घटना को अंजाम दिया है ।घटना को अंजाम देने के बाद खुद को मारी गोली वही 2 लोग हुए घायल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है हुई मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पूरी घटना का बारीकी से जायजा लिया है ।


 दरअसल पूरा मामला थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुरा अरसरा का है यहां के निवासी सोनू उर्फ अरुण पुत्र सुभाष चंद्र की बीती कल शाम को बारात जनपद इटावा के गंगापुर से लौट कर आई थी सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए थे पर खाना खाकर सभी सो रहे थे तभी रात्रि में लगभग 2:00 बजे सोनू के बड़े भाई शिववीर पुत्र सुभाष चंद्र ने फरसे से हमला करके अपने ही भाई सोन, भुल्लन, बहनोई सौरव, भाई की पत्नी सोनी, ओर अपने दोस्त दीपक की निर्मम हत्या कर दी उसके बाद शिववीर ने खुद को भी गोली मार ली ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं मृतक आरोपी शिविर में अपनी पत्नी डोली और मामी सुषमा पर भी हमला किया था जिसमें दोनों घायल हैं और दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है ।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पूरी घटना का बारीकी से जायजा लिया है घटना की वजह फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है


वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला किशनी क्षेत्र के गोकुलपुर का है इसमें 30 वर्षीय शिववीर यादव के भाई सोनू की कल शादी थी बरात लौटकर इटावा से आई थी रात में इन लोगों ने खाया पिया इसके बाद शब्बीर ने अपने सगे भाई भुल्लान यादव सोनू यादव और उनकी पत्नी सोनी की हत्या कर दी इसके बाद जो इनका बहनोई था सौरभ उनकी और दोस्त दीपक की जोकि फिरोजाबाद का रहने वाला था इन 5 लोगों की फरसे से हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मार ली इसके कारणों के बारे में अभी और जानकारी की जा रही है वहीं आरोपी ने अपनी पत्नी और मामी के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था जिसमें दोनों घायल आरोपी 20 दिन पहले ही नोएडा से वापस आया अपने सगे भाई की शादी में आया था नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था वही कैसे क्या विवाद हुआ है इस बारे में पूरी जानकारी की जा रही है।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad