भाजपा के लोगो से मुसलमान शब्द ही बर्दास्त नही होता......सपा सांसद डॉ एसटी हसन
मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशू त्रिवेदी के एएमयू पाकिस्तान की जननी वाले बयान.।.पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये लोग तो हर उस चीज के खिलाफ है जिसमे मुस्लिम लगा हुआ है, मुसलमान बर्दास्त नही होता इनसे, इनको इतिहास का पता ही नही, मेरी रॉय है इतिहास पढ़े पहले, और जहाँ तक मुस्लिम लीग की स्थापना की बात है तो वो तब हुई है जब कैबिनेट मिशन प्लान फेल हुआ है उसके बाद मुस्लिम लीग की स्थापना हुई है, अगर वो फेल नही होता तो मुस्लिम लीग नही बनती और न ही पाकिस्तान बनता, एक हिंदुस्तान रहता, ये सब बेकार की बात है और जिन्ना की तस्वीर कहा लगी हुई है कहा नही लगी हुई है किसके दिल मे है किसके दिल मे नही है हिंदुस्तान का मुसलमान ये जनता है, की पाकिस्तान बनने से ज्यादा नुकसान आज हिंदुस्तान के मुसलमान को हुआ है हम अपने घर मे ही पराये माने जाने लगे, हमसे हमारी वफ़ादारियो के वो लोग सबूत मांगने लगे जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए कभी वफादारी नही की, जिनका इतिहास है कि उनका कोई भी आदमी जेल नही गया कोई भी आदमी उनका शहीद नही हुआ।
वही सपा सांसद ने बिहार में आज चल ईडी की छापेमारी पर भी भाजपा को घेरा है, महागठबंधन की बैठक के ठीक पहले इस तरह की छापेमारी पर बोलते हुआ कहा कि *देखिए ये हर हथकंडा इस्तेमाल करते है की विपक्ष एक न हो,अब ये डराने की ख़ौफ़जदा करने की सजिसे है, हालांकि विपक्ष के सब लोग इसके लिए तैयार है आखिर कब तक ऐसा करेंगे हम ये समझते है ये राजनीति अब बन्द होनी चाहिए, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बन्द होना चाहिए।
वही भाजपा द्वारा यूपी की 80 सीटें जीतने के दावों को सपा सांसद ने जुमले कहते तंज कसा और कहा कि जुमले तो जुमले होते है, ये सम्भव ही नही है।





