Type Here to Get Search Results !

मरने के बाद जिंदा हो गयी लड़की,लोग मान रहे चमत्कार

 मरने के बाद ज़िंदा हो गया मुर्दा, नहर में उतराया  मिला था युवती का शव



मिर्जापुर : मरने के बाद ज़िंदा हो गया मुर्दा, पुलिस कर रही थी पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी,परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना।अस्पताल ले जाकर कराया डॉक्टरों से इलाज।डॉक्टरों ने युवती को बताया जिंदा.परिवार में छाया मातम खुशी में बदला,युवती की हालत अब ठीक।

कल सिरसी नहर में तैरता मिला था युवती का शव,संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा गांव का मामला।

कहते हैं जाको राखे साईया मार सके ना कोई

ये मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा गांव में देखने को मिला जहां नहर में उतराया मिला युवती के शव को पुलिस मृत समझ कर पोस्टमार्टम भेजने को कह रही थी ।मगर परिजनों ने  नहर से शव निकाल कर पहले घर ले गए फिर पटेहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तो डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दी युवती की जान वापस आ गई और वो जिंदा हो गयी। परिवार में छाया मातम खुशी में बदल गया.जिसे लोग अब चमत्कार मान रहे हैं और चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल संतनगर थाना क्षेत्र के राह कलां हऊदवा गांव के रहने वाले भोला की बेटी रविना का घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सिरसी नहर में रविवार को उतराया हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था । ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य मनीष को दी मनीष ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने को बोल रही थी मगर पुलिस की बात न मानकर परिजन पटेहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बेटी रवीना जिंदा हो गई अब उसकी हालत ठीक है।

 परिजनों के मुताबिक रवीना के मानसिक हालत ठीक नही जिसकी वजह से यह घटना हो गयी ।घर से दो घंटे से लापता थी ग्रामीणों ने सूचना दी की नहर में डूबी है. वहीं संत नगर थाना प्रभारी अरविंद सरोज ने बताया की एक डेड बॉडी की सूचना नहर में मिली थी जिसे बाहर निकलवा कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया उसकी जान अब बच गई है परिजनों ने पहचान कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad