नंद लाल यादव पुत्र कल्पराज यादव नि0अंदेऊरा थाना रुधौली, बस्ती ने थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया कि वह अपनी लड़की सुशीला यादव उम्र करीब 24 वर्ष की शादी दुर्गेश यादव पुत्र बद्री प्रसाद ग्राम छेरियापारा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती के साथ लगभग 3 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से किया था ।जिससे एक लड़की अनुराधा उम्र करीब 2 वर्ष की है उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे तथा दहेज में मोटरसाइकिल सोने की चैन और ₹100000 नगद मांग किया करते थे ।जिसे पूरा ना होने पर अक्सर मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। कल दिनांक:19-06-2023 को सुबह 5:00 बजे मेरी लड़की से बात हुई थी बताई की मेरे पति,ससुर ,देवर और जेठानी मार पीट रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं ।प्रार्थी के पास दुर्गेश यादव लड़की के पति ने टेलीफोन करके बताया कि सुशीला फांसी लगाकर मर गई है ।इस सूचना पर मृतका के पिता व परिजन उपस्थित थाना आकर तहरीर प्रदान किए जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 200/ 2023 धारा 498A/ 304B आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट बनाम पति, ससुर ,देवर व जेठानी के पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया बस्त द्वारा की जाएगी ,मौके पर पहुंचकर तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही मजिस्ट्रेट ऋषभ सिंह नायब तहसीलदार द्वारा की गई वास्ते पोस्टमार्टम शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम हाउस बस्ती द्वारा शव वाहन महिला व पुरुष कर्मचारियों के सुपुर्दगी में देखकर भेजा गया । घटनास्थल का प्रभारी निरीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा निरीक्षण किया गया शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
June 19, 2023
0





