Type Here to Get Search Results !

अवैध कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

 रामगढ़ उर्फ़ कठार जंगल में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


 बस्ती जिले के तहसील हर्रैया के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में शिकायतकर्ता सुनील कुमार को शिकायत करना पड़ा भारी ।

                आपको बताते चलें कि विकासखंड कप्तानगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ उर्फ कठार जंगल में ग्रामीणों द्वारा पशु चर (चारागाह ) की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था । हल्का लेखपाल राजित राम चौधरी एवं प्रधान प्रतिनिधि रामजीत यादव द्वारा कई बार पशुचर (चारागाह ) की जमीन को खाली करने के लिए कहा गया था और ग्रामीणों द्वारा पशु चर (चारागाह ) की जमीन को खाली करने के लिए आश्वासन दिया गया था लेकिन कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था । सुनील कुमार पुत्र दुखरन ने जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन समेत अन्य उच्च अधिकारियों से पशु चर ( चारागाह ) पर अवैध अतिक्रमण को खाली कराने के लिए लगातार शिकायत की गई । सुनील कुमार की लगातार शिकायत को जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने गंभीरता से लेते हुए उप जिला अधिकारी हर्रैया गुलाबचंद को तत्काल पशु चर (चारागाह ) पर अवैध अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था । जिला अधिकारी के आदेश के क्रम मे आज नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक एवं हल्का लेखपाल राजित राम चौधरी ने नगर पुलिस की टीम की उपस्थिति में कई वर्षों से पशु चर (चारागाह ) के जमीन पर अवैध अतिक्रमण को खाली करवाया । शिकायतकर्ता सुनील कुमार पुत्र दु:खरन , केशव राम पुत्र दु:खरन ,संतराम पुत्र दु:खरन , मुन्नी लाल पुत्र दुःखरन आदि ग्रामीणों द्वारा लकड़ी कंडा , चारा मशीन , हैंड पंप ,शौचालय ,भूसा आदि सामान  रख कर अतिक्रमण किया गया था । जेसीबी मशीन से पशु चर (चारागाह ) की जमीन को खाली करवाया गया एवं राजस्व टीम एवं पुलिस टीम ने भविष्य में अवैध कब्जा करने के लिए चेतावनी दिया कि पुनः पशुचर (चारागाह ) की जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad