राजस्थान जा रही डबल डेकर बस का टायर फटने से पेड़ से टकराई कई लोग जख्मी
छावनी के ग्राम ढुहवा मिश्र के पास NH 27 पर बस्ती से अयोध्या जाने वाली लेन वाली लेंन पर गाड़ी संख्या Rj 09 PA 5397 डबल डेकर बस जो सीतामढ़ी बिहार से जयपुर राजस्थान को जा रही थी की अचानक बस का टायर फट जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर डूहवा मिस्र में स्थित इंडियन बैंक की चारदीवारी व पेड़ से जाकर टकरा गई ।सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडे व थाना छावनी पुलिस द्वारा पहुंचकर दुर्घटना ग्रसित वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित खड़ा कराकर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करवाया गया। बस में लगभग 100 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को गंभीर व 5 लोगों को हल्की चोटें आई हैं मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया घायलों को भिजवाया गया ,किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है।





