Type Here to Get Search Results !

पति पत्नी और वो के चक्कर में गयी 3 की जान

पति पत्नी और वो के चक्कर में गईं तीन जिंदगियां।


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुड़पूरा निवासी मनोज कुमार ने गत रात्रि अपनी पत्नी उसके प्रेमी और 5 माह की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल मनोज का विवाह 14 वर्ष पूर्व पिंकी उर्फ़ राधा से धूमधाम से हुआ था।जिससे उसे दो बच्चे हैं परंतु दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी एक युवक सतेंद्र कुमार को दिल दे बैठी और उसके साथ फरार हो गई थी।

वहीं गत रात्रि पत्नी पिंकी और उसका प्रेमी सतेंद्र और 5 माह के बच्ची लीची को साथ लेकर मनोज के घर वापस आई जहां दोनो के मध्य विवाद हो गया।

पत्नी को प्रेमी के साथ देख मनोज ने अपना आपा खो दिया और लाठी डंडों से पीट पीट कर तीनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

वहीं देर हुए इस हत्या कांड से इलाके के लोग सकते में आ गए।

आरोपी इस कदर आपा खो चुका था कि उसने हत्या करने के बाद खुद थाने जा कर पुलिस को सूचना दी की उसने तीन लोगों की हत्या कर दी।


इस में क्या है  पुलिस का कहना


पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 

मनोज ने अपनी पत्नी रेखा और उसके  प्रेमी सतेंद्र को देखकर अपना आपा खो दिया और लाठी डंडों से पीट पीट कर उन की हत्या कर दी।

हालांकि आरोपी पुलिस हिरासत में है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad