दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे– योगी आदित्यनाथ।
अगले 6 महीने में अयोध्या की सड़क राजपथ की तरह दिखाई देंगी इसीलिए इसका नाम भी श्री राम के नाम पर रखा है ।
2024 में रामलाल के गर्भगृह में विराजमान होने के पहले दीपोत्सव पर उनके स्वागत में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस मेगा इवेंट बनाओ क्योंकि हमारे प्रभु राम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे वैभाशाली नगरी बन रही है जो त्रेता युग की याद दिलाती है। जिसने भी अयोध्या में जन्म नहीं लिया वह सोच रहा होगा कि अगर उसने अयोध्या में जन्म लिया होता तो कितना भाग्यशाली होता। बहुत से लोग अयोध्या आने को लालायित है लेकिन अयोध्या की गरिमा के साथ मैं किसी को खिलवाड़ नहीं करने दूंगा । अयोध्या में निर्माण के कारण बहुत से लोगों को परेशानी हो रही होगी लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ परेशानी उठानी पड़ती है अगले 6 महीने में अयोध्या की सड़क राजपथ की तरह दिखाई देंगी ।
अयोध्या से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भरत कुंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार दीपोत्सव में 21 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। अयोध्या के मठ मंदिर हो या घर हर जगह दीपक जगमगने चाहिए क्योंकि हमारे राम आ रहे हैं। इसलिए इस मेगा इवेंट बनाओ और उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दो। रामलाल के अपने घर और मंदिर में विराजमान होने के पहले की तैयारी दीपोत्सव से ही शुरू हो जानी चाहिए।
यह नई अयोध्या है दीपोत्सव का आनंद इस बार 21 लाख दीपक प्रज्वलित होंगे और अयोध्या के हर घर में जनपद के हर घर में दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम होने चाहिए। राम जी की पैड़ी पर भी होगा नया घाट पर भी होगा, मठ मंदिर में भी होगा सूरजकुंड भरत कुंड जितने भी घाट हैं सब पर दीप प्रज्वलन के साथ-साथ हर घर में दीप प्रज्वलन के साथ अयोध्या जगमग दिखाई देनी चाहिए इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दो और इस मेगा इवेंट बनाओ क्योंकि हमारे राम आने वाले हैं अपने घर में अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं और उसकी तैयारी हमारी दीपोत्सव के साथ ही प्रारंभ होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने साफ तौर पर कहा कि आज हमारी अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है और सबसे वैभवशाली मंदिर बन रहा है जो त्रेता युग की याद दिलाता है जब रामराज की परिकल्पना को साकार किया गया था इसी दिशा में श्री राम के साथ अयोध्या जा रही है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व को एक प्रेरणा भी दी जा रही है ।
आज हमारी अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है सबसे वैभवशाली मंदिर बन रहा है एक बार फिर अयोध्या त्रेता युग की याद दिलाती है जब राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया गया था और उसे दिशा में राम के साथ न केवल अयोध्या जा रही है बल्कि विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक प्रेरणा भी दे रही है यह वही अयोध्या है जिसका नाम लेने से 6 साल पहले लोग संकोच करते थे और आपने देखा होगा महीने डेढ़ महीने में मैं खुद ही आ जाता हूं ।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिसने अयोध्या में जन्म नहीं लिया वह प्रार्थना कर रहा होगा कि उसने अयोध्या में जन्म लिया होता तो कितना भाग्यशाली होता श्री राम के बिना हमारा जीवन अधूरा है जिस तरह हमने भगवान राम की भक्ति की उसी का परिणाम है कि रामलाल अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हम सभी को दर्शन देने वाले हैं। विकास की जितनी परियोजनाएं अयोध्या में चल रही है इतनी देश के किसी भी जिले में नहीं चल रही होगी।
जिसने अयोध्या में जन्म नहीं लिया वह भी प्रार्थना कर रहा होगा कि उसने भी अयोध्या में जन्म लिया होता तो भाग्यशाली होता राम के बिना हमारा जीवन अधूरा माना जाता है प्रभु श्री राम को हम लोगों ने जिस रूप में देखा है पूजा है और भक्ति की है और भक्ति साकार रूप में हम सबके सामने मंदिर में विराजमान होकर रामलल हम सबको दर्शन देंगे । ढेर सारे विकास के कार्यक्रम चल रहे हैं 32000 करोड़ के प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन पर काम चल रहा है और बहुत सारे प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन पर हम लोग स्वीकृति देने जा रहे हैं। इतनी बड़ी परियोजनाएं किसी देश के किसी जनपद में नहीं चल रही होगी ।
जनसभा में भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सांसद को लेकर उन्होंने इशारे इशारे में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या का नाम लेने में पहले लोग संकोच करते थे लेकिन अब अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता। इसी के बाद उन्होंने कहा कि आपने लल्लू सिंह को पहले ही सांसद बना दिया और बहुत से लोग अयोध्या आने को लालायित है लेकिन आप चिंता ना करिए अयोध्या के गौरव के साथ किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे ।
अब अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता । अब अयोध्या का नाम लेने में कोई संकोच नहीं करता है । अब अयोध्या आने के लिए कौन है जो लालायित न होता हो । अपने लल्लू सिंह को पहले ही सांसद बना दिया और बहुत से लोग अयोध्या आने को लालायित है । लेकिन आप चिंता ना करिए अयोध्या के गौरव के साथ किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं देंगे ।
अपने भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा और कहा कि विकास में पैसे की कमी तब होती है जब सरकारी खजाने पर डकैती डालने वाले लोग सत्ता में बैठकर परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करते हैं। हमारे लिए कौन है हमारे लिए तो जनता जनार्दन और प्रदेश ही परिवार है जिन पैसों से लोग डकैती डालते थे उन्हें पैसों को डाइवर्ट करके विकास के कार्य में लगाया जा रहा है।
अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है योगी आदित्यनाथ को भी भ्रमण के दौरान इसका एहसास हुआ इसीलिए उन्होंने मंच से कहा कि बहुत सारे लोगों को परेशानी हो रही होगी लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिनाई उठानी ही पड़ती है अगले 6 महीने में अयोध्या की सड़के ऐसी लगेगी जैसे दिल्ली के राजपथ के सड़के हो इसीलिए उसका नाम भी उन्होंने राम पथ रखा है श्री राम के नाम पर ।
एक बार फिर त्रेता युग की ओर अयोध्या को ले जाने के लिए कार्य किया जाएगा। अभी अयोध्या में बिकास कार्य चल रहा होगा तो बहुत सारे लोगों को परेशानी हो रही होगी लेकिन बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिनाई उठानी ही पड़ती है आप देखना अगले 6 महीने के भीतर अयोध्या की सड़के ऐसी लगेगी जैसे दिल्ली के राजपथ की सड़क हैं और उसका नाम हमने राम पथ ही रखा है प्रभु श्री राम के नाम पर और हनुमानगढ़ी के पीछे से सुग्रीव किला के पास से राम जन्मभूमि को जाने वाली सड़क भक्ति पथ चौड़ी सड़क बन रही है।





