Type Here to Get Search Results !

सड़क हादसे में थाना प्रभारी की मौत

सड़क हादसे में थाना प्रभारी की मौत चालक घायल,सीतापुर मार्ग पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हादसा



हरदोई जिले में  सीतापुर जा रहे उन्नाव के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह की स्विफ्ट कार और तेज़ रफ्तार डीसीएम ने ज़ोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर में कार में सवार इंस्पेक्टर और कार ड्राइवर दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर प्रतापनगर चौराहे से कुछ दूर भदाहा पुलिया के पास एक स्विफ्ट कार और डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गयी। कार से 48 वर्षीय उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह सरकारी काम के सिलसिले में सीतापुर जा रहे थे। शुक्लागंज उन्नाव निवासी 30 वर्षीय नीलकमल कार चला रहा था। डीसीएम की कार में ज़ोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि डीसीएम का ड्राइवर कुछ दूर पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की खबर मिलते ही प्रतापनगर चौकी प्रभारी और एसएचओ बेनीगंज मौके पर पहुंच गए। बुरी तरह ज़ख्मी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह और ड्राइवर नीलकमल दोनों को एम्बुलेंस-108 से कोथावां सीएचसी ले जाया गया। वहां के डाक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उन दोनों को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां कुछ देर चले इलाज के दौरान इंस्पेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad