कमरे में करोड़ों की संपत्ति के मालकिन साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी का शव मिलने से मचा हड़कंप हत्या की आशंका
निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट के कमरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कम, 25 दिनों से लापता थी महिला, हत्या की आशंका करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर भूमाफियों से चल रहा था विवाद।आश्रम के स्वामी बामनानंद की थी शिष्या.बामनानंद के मौत के बाद करोङो संपत्ति की मृतिका साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी थी मालकिन,मृतका ने कई बार अपनी हत्या होने का लगा चुकी थी आरोप,दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी,अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुण्ठपुर गाँव स्थित निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट का मामला।
मिर्जापुर अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम बैकुण्ठपुर स्थित निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट में गुरुवार को उस समय हड़कम मच गया जब आश्रम ट्रस्ट के उत्तराधिकारी साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी का बन्द कमरे में शव मिला। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने खिड़की से देखा तो शव था इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिह की मौजुदगी मे कमरे का ताला तोड़ कर बेड पर लेटे हुए अवस्था मे मिले साध्वी के शव को बाहर निकाला।. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए लायन आर्डर को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिह के साथ सीओ चुनार उमाशंकर सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय चौरसिया,अहरौरा थाना प्रभारी कुमूद शेखर सिह, जमालपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ,चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय ,डाग स्क्वायड की टीम,एस ओजी की टीम मौके पर पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गयी हैं।
बताया जा रहा है साध्वी भूज्योति आश्रम मे अकेली रहती थी. लगभग 25 दिन से दिखाई नहीं पड़ रही थी.मोबाइल भी बंद चल रहा था।आश्रम की लगभग चालीस विस्वा की जमीन हैं जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ हैं।भूमाफियो से जमीन की विवाद न्यायालय मे चल रहा था.आश्रम के ठीक सामने गुमटी मे कई दुकानदारो को किराये पर बसा रखा था.उन दुकानदारो ने बताया कि कई दिनो से भूमिका देवी का पता नही चल रहा था। निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट की स्थापना स्वामी वामनानंद ने किया था.इनके नाम से पूरी जमीन थी ,स्वामी वामनानंद की निधन लगभग बारह वर्ष हो गया हैं। आश्रम परिसर मे ही उनकि समाधि बना दी गयी थी.आश्रम की कुछ जमीन रोड मे अधिग्रहित भी हुआ था जिसका मुआवजा की बड़ी धनराशि सरकारी खजाने मे जमा है।आश्रम की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर जमी हुई थी. क्योंकि स्वामी वामनानंद ने ज़मीन साध्वी अपने शिष्या के नाम कर दिया था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है भू माफिया हत्या कर कमरे का बाहर ताला बंद कर पीछे से फरार हो गए हैं ।सबसे बड़ी घटना में पुलिस की चूक दिखाई दे रही है.आश्रम के गेट पर पुलिस बूथ बनाई गई हैं पुलिस का पहरा रहता है उसके बावजूद भी बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट के बन्द कमरे में एक महिला का शव बरामद किया गया है जानकारी मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है प्रथम दृष्टया हत्या का आशंका लग रहा है क्योंकि कमरा बाहर से बंद था फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।





