Type Here to Get Search Results !

आकाशीय बिजली गिरने ने आधा दर्जन लोग घायल

 आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल



घायलों को निजी साधन से लाया गया जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया

 एक ही परिवार के तीन नाबालिग सहित 7 लोग गंभीर रूप से झुलसे 

अचानक हुई बारिश के दौरान घर में छिपे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली 

 चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हिनौती दक्षिणी गांव की घटना।

दरअसल पुरा मामला चकिया कोतवाली के मुबारकपुर हिनौती दक्षिणी गांव में एक मकान के छत के नीचे बच्चे सहित बुजुर्ग बैठे हुए थे उसी दौरान एक गरज के साथ अकाशी बिजली आकर गिरी जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें पूजा 19 वर्ष ज्योति 19 वर्ष रूबी अट्ठारह वर्ष जानो 12 वर्ष चंद्रमा 11 वर्ष रतन 9 वर्ष विमला 62 वर्ष होरीलाल 65 वर्ष यह सभी एक गांव के एक ही परिवार के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ कर आए निजी साधन से सभी घायलो को लेकर चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया वही जानकारी होते ही भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने पहुंचकर घायलों का हाल जाना हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया सीएमएस अजय गौतम ने बताया कि 7 लोग पेशेंट हमारे यहां आए हैं इमरजेंसी मेडिकल अफसर देखकर उन लोगों को स्थिति नॉर्मल इमरजेंसी डॉक्टर वार्ड बॉय की देखरेख में इलाज चल रहा है 24 घंटे में नॉर्मल हो जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad