जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष बने कुँवर विक्रम सिंह
सिद्धार्थनगर जिले में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध समिति के आज हुए चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह और भाजपा ही की उपाध्यक्ष प्रत्याशी नेहा चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जनपद मुख्यालय के जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पर आयोजित इस चुनाव के मौके पर भाजपा सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विधायक जय प्रताप सिंह सिद्धार्थ नगर पालिका के चेयरमैन गोविंद माधव जिला संयोजक कन्हैया पासवान सहित भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाइयां दी इस मौके पर अपने निर्विरोध जीत से उत्साहित कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि आज जिला सहकारी बैंक की सिद्धार्थनगर जिले में हालत बहुत अच्छी नहीं है भाजपा की सरकार जिला सहकारी बैंक को अग्रिम श्रेणी के बैंकों में लाकर खड़ा करना चाहती है इसके लिए अमित शाह जी के साथ उन लोगों की बैठक भी प्रस्तावित है कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सिद्धार्थनगर जिले के सहकारी बैंक में हर वह सुविधाएं मुहैया कराई जाएं जो अन्य प्राइवेट बैंकों में मिलती है। इस मौके पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा चौधरी ने भी अपनी जीत के लिए अपनी निर्विरोध जीत के लिए भाजपा के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बे जिला सहकारी बैंक को नया आयाम देने के लिए हर स्तर पर काम करेंगी।





