Type Here to Get Search Results !

गुरुपूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी,गुरु से लिया आशीर्वाद

 रामनगरी में गुरु पूर्णिमा की धूम, भोर से ही लाखों श्रद्धालुओं ने किया सरयू स्नान और धार्मिक अनुष्ठान।



 गुरु पूर्णिमा के मौके पर भोर से ही लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद धर्मनगरी के प्रमुख मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। साथ ही अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। वही बड़ी संख्या ने भक्त मणिराम दास की छावनी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लिया।

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के पर्व को लेकर रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और पवित्र सरयू नदी में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में पूजा पाठ करने के साथ ही अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं। जिसके बाद श्रद्धालु अपने गुरु महाराज के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के लिए उमड़ पड़े है। लाखो वर्षो से चली आ रही परम्परा के तहत गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है, इस महोत्सव को मनाने के लिए महीनों से तैयारी चल रही थी और आज अयोध्या के सभी मंदिरों में अपने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मौके पर आस्था और भक्ति में डूबे हुए पहले श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित विराजमान श्री राम लला के दर्शन कर अपने गुरु देव की भक्ति में मंदिरों में उमड़ पड़े और अपने गुरु को अन्न, वस्त्र, फल, जल से भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad