Type Here to Get Search Results !

पत्थर बाजों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन

 हापुड़ में एक्शन में योगी की पुलिस, चार पत्थरबाजों पर पुलिस ने किया 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित, तलाश जारी



हापुड़ के मोहल्ला ब्रह्मनान में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किए गए उपद्रव के बाद योगी की पुलिस एक्शन में है और बलवाईयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हापुड़ पुलिस ने उपद्रव करने वाले 10 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार 4 मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस की तरफ से बाकायदा उपद्रवियों के फोटो सहित पोस्टर जारी किए गए हैं और कहा गया है कि उपद्रवियों का पता बताने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही 10-10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा। ब्रह्मनान मोहल्ले में पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने 10 नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी तक 10 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है, जबकि पुलिस को अभी चार और आरोपियों की तलाश है, जिन पर पुलिस ने ईनाम भी घोषित किया है।

आपको बता दें कि ब्रह्मनान मोहल्ले में रास्ते में भैंसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर शनिवार देर शाम दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया था। लेकिन रविवार की शाम नमाज के बाद एकत्रित हुए समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय पर जमकर सामने से पत्थरों की बरसात की, बल्कि घर की छतों पर से भी जमकर पत्थरबाजी की गई थी। उपद्रवियो और पत्थरबाजों की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad