Type Here to Get Search Results !

फिर सुर्खियों में आया ज्योति मौर्या प्रकरण

 पति ने की मेहनत पत्नी की बढ़ी कमाई, कुछ दिन तो करी समाई, फिर सामने आई बेवफाई..........आलोक और ज्योति मौर्या के बाद अब कानपुर देहात के अर्जुन और सविता मौर्या की कहानी बनी सुर्खियां



 यूपी के प्रयागराज से आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या का मामला अभी थमा भी न था कि कानपुर देहात में भी ठीक वही मामला देखने को मिला जिसमे शादी, नौकरी, बेवफाई और फिर धमकी वाले हालात देखने को मिले पत्नी की लगन देख उसे पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने का सपना देखने वाला पति आज दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है और पत्नी की पढ़ाई में लिए गए कर्ज की भरपाई मजदूरी से करने को मजबूर है परिवार परेशान है और आस लगाए बैठा है कि किसी तरह बेटे का परिवार पहले की तरह हरा-भरा हो जाये बहु घर वापस आ जाये।

सूर्यवंशम फ़िल्म से प्रभावित होकर अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा काबिल बनाने वाली लिस्ट में प्रयागराज के आलोक मौर्या के बाद अब कानपुर देहात के अर्जुन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

दरअसल कानपुर देहात के तहसील मैथा क्षेत्र के रविन्द्र पुरम गांव के रहने वाले अर्जुन की शादी 2017 में बस्ती जिले की रहने वाली सविता मौर्या से हुई थी शादी के बाद सविता मौर्या में पढ़ाई की लगन देख अर्जुन ने सविता को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने का फैसला किया और नर्सिंग कराने के लिए सविता का दाखिला मंधना में बने "रामा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरा मेडिकल साइंस" में करा दिया और खुद मजदूरी कर पैसों को इकट्ठा करने लगा पढ़ाई पूरी होने के बाद सबसे पहले उसे दिल्ली में नौकरी मिली सविता की नौकरी चल ही रही थी कि अर्जुन को कुछ शक हुआ जिसके बाद अर्जुन ने सविता को वापस बुला लिया और फिर तमाम सोर्स सिपारस के बाद सविता को कानपुर देहात के रसूलाबाद के नारखुर्द में बने स्वास्थ्य केंद्र में लगवाया जहाँ उसे अच्छी खासी पेमेंट मिलने लगी। अब सविता के तेवर और मिजाज बदलने लगा अर्जुन ने आरोप लगाते हुए बताया कि सविता उससे दूरी बनाने लगी और कहने लगी तुम काले हो हमारा तुम्हारा स्टेट्स हमसे मेल नही करता जिसके बाद विवाद शुरू हुआ अर्जुन ने न्याय की गुहार लगाना शुरू किया जिससे बिगड़े हालात सुधर सके कर्ज में डूबे अर्जुन अभी भी पढ़ाई में के दौरान लिए गए कर्ज को भर रहे है और तगादेगीर घर पर पैसा मांगने पहुंचते है ।

 हाल ही में प्रयागराज के आलोक मौर्या का मामला सामने आने के बाद अर्जुन ने भी हिम्मत जुटाई और मीडिया के सामने अपनी आप बीती सुनाई की किस तरह वह शादी पत्नी को पढ़ाने की ललक में कर्ज में डूब गया और तकलीफ भरी जिंदगी गुजार रहा है उन्होंने बताया जो मेरे साथ हुआ है उसके बाद कोई भी व्यक्ति शादी के बाद अपनी पत्नी को नही पढ़ायेगा महिला को सिर्फ घर की जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ेगा जैसा पुराने समय मे होता रहा है

जब इस पूरे मामले पर हमने अर्जुन की पत्नी सविता मौर्या से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ तौर से मना कर दिया


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad