Type Here to Get Search Results !

श्रावण मास में मांस बिकने पर विश्व हिंदू महासंघ ने जताया रोष

श्रावण मास में सार्वजनिक स्थानों पर मांस की बिक्री रोकने की मांग


 सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर श्रावण मास और कांवर यात्रा को देखते हुये जनपद के प्रमुख स्थानों पर मांस की बिक्री रोके जाने की मांग किया।

ज्ञापन देने के बाद अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि श्रावण मास और कांवर यात्रा को देखते हुये मुख्य स्थानों पर मांस की बिक्री न होेने पाये। इसके बावजूद जनपद के अनेक सार्वजनिक स्थानों पर   ध़डल्ले से मांस की दूकानें संचालित हो रही है। उन्होने जिला प्रशासन से मांग किया कि  तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मांस की दूकानें और मांसाहारी भोजन बनाने वाले होटलों को बंद कराया जाय।

मांस की बिक्री रोके जाने हेतु सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से महासंघ के सौरभ तिवारी, कुलदीप मिश्रा, जयन्त्री प्रसाद दूबे, अमित चौधरी, प्रिंस पटेल, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, संदीप मिश्र, उपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बाबा जय प्रकाश दास, अमरजीत सिंह, बिन्दु गोपाल त्रिपाठी, विजय शंकर शुक्ल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad