Type Here to Get Search Results !

200 अपराधियों ने एक साथ खाई कसम

 योगी की पुलिस का अपराधियो में ख़ौफ़, जेल से बाहर आए करीब 200 अभियुक्तों ने अपराध न करने व कानून का पालन करने की ली शपथ



उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आने के बाद बदमाशो में पुलिस का ख़ौफ़ नज़र आने लगा है । यूपी में अपराध कर ख़ौफ़ फैलाने वाले अपराधी ही अब अपराध से तौबा करने लगे है। योगी की पुलिस या तो उन्हें एनकाउंटर में ढेर कर रही है, या अपराधी खुद ही यूपी छोड़कर भागने लगे है या थानों में जाकर सरेंडर कर रहे है । ऐसी ही एक तस्वीर यूपी के बागपत से सामने आई है जहां डकैती और लूट करने वाले करीब 200 अभियुक्तों ने एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय की पहल पर अपराध न करने व कानून का पालन करने की शपथ ली है ।

जी हां, पश्चिमी यूपी में शायद ऐसा पहली बार ही देखने को मिला है जब जेल से छुटकर आये डकैती और लूट करने वाले एक साथ इतने अभियुक्तों ने अपराध न करने की ठानी है । बागपत पुलिस लाइन के ग्राउंड में खड़े ये सभी वे अपराधी है, जो हाल ही में जेल से छूटकर या जमानत पर रिहा होकर बाहर आये है । इन्होंने वर्ष 2021, 2022 और 2023 (तीन साल) में डकैती और लूट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है । ये सभी अभियुक्त बागपत जिले के ही रहने वाले बताये गए है जिन्होंने अलग अलग थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दिया और जरायम की दुनिया में कदम रखा । बागपत पुलिस ने इन सभी को एक जगह परेड़ ग्राउंड में एकत्रित कर कानून का पालन करने, क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग देने और किसी भी तरह का अपराध न करने की शपथ दिलाई है । साथ ही इस दौरान इन्हें भविष्य में अपराध से दूर रहने और उससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया है । इन सभी ने शपथ ली है कि आगे भविष्य मे न तो कोई अपराध करेंगे न ही किसी को करने देंगे ।

ऑपेरशन लँगड़ा चलाने वाली योगी की पुलिस ने फिलहाल अपराध का ग्राफ कम करने के लिए ये पहल शुरू की है और अपराधियों को शपथ दिला जागरूकता अभियान भी चलाया है , लेकिन लूट की वारदात का कम होने का पुलिस का ये दावा कितना कारगर साबित होगा ये तो समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि यूपी पुलिस के एनकाउंटर के डर से अपराधी अब खुद ख़ौफ़ में है ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad