राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में प्रेस वार्ता के दौरान बताएं कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी 15 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाएगी आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने के लिए अलग-अलग जगह व्यवस्थाएं की गई है एक-एक स्थान पर लगभग1 हजार लोग रुकेंगे उनके खान-पान सोने की उचित व्यवस्थाएं की गई है।
चंपत राय जी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 4000 संत, खेल जगत के लोग, उद्योगपति, राजनीतिक जगत के लोग, पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके सम्मानित व्यक्तियों को भी प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया जाएगा।
मीडिया को लेकर उन्होंने बोला भारत सरकार द्वारा निर्धारित दूरदर्शन व ए एन आई, प्राण प्रतिष्ठामंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे,और सभी मीडिया वालों को राम की पैड़ी पर उचित व्यवस्था दी जाएगी।
संपत राय जी ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी, 48 दिन तक यह पूजा अर्चना चलेगी।





