कन्नौज में चोरों का "भारत सरकार" वाला प्लान हुआ एक्सपोज्ड
पुलिस को चकमा देकर भाग रहा चोरों के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, किया चोरी की कई बड़ी घटनाओं का खुलासा*
पुलिस के लिये सिरदर्द बना चोरों का गिरोह आखिर कार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। औरैया जिले का रहने वाला शातिर रमेश 6 चोरों के गिरोह के साथ जिले में धड़ाधड़ चोरियां करवा रहा था। उसने मानीमऊ में सर्राफा और शराब की दुकानों पर चोरियां किया जाना कबूला है। इसके साथ इंदरगढ़, तिर्वा, कानपुर देहात और औरैया में भी चोरी की घटनाएँ कबूली है। चोरों के पास से 78 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर बरामद हुए है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह चोरी का माल भारत सरकार लिखी बोलेरो में से ढोते इस। इस खुलासे से एसओजी, सदर और ठठिया थाना पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी मिली है। बनारस में वीआईपी ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रदीप मिश्रा को मिली सूचना जिससे यह कार्यवाही हुई जिसमें पुलिस को चकमा देकर भाग रहे गिरोह को मानीमऊ ठठिया रोड पर पकड़ लिया गया। एएसपी डॉ. संसार सिंह बोले पूछताछ जारी अभी और बरामदगी होगी।
कन्नौज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिले में लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस ने सरगना सहित उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है । यह सभी चोर औरैया जनपद के रहने वाले हैं और कई जिलों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं । चोर कितने शातिर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह सभी लोग प्लानिंग के साथ शराब और सराफा की दुकानों को निशाना बनाते थे और चोरी किए गए माल को भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी से ठोते थे ।
जिले साहित आसपास के जनपदों में की चोरी की वारदातें
बताते चलें कि जनपद औरैया के शातिर रमेश 6 चोरों के गिरोह के साथ जिले में धड़ाधड़ चोरियां कर रहा था । पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उसने मानीमऊ में सर्राफ और शराब की दुकानों पर चोरियां कबूली। इंदरगढ़, तिर्वा, कानपुर देहात ओर औरैया में भी कबूली चोरी। चोरों के पास से 78 हजार की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर बरामद। भारत सरकार लिखी बोलेरो में ढोते थे चोरी का माल। एसओजी, सदर और ठठिया थाना पुलिस को मिली कामयाबी। बनारस में वीआईपी ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रदीप मिश्रा को मिली सूचना पर दबोच गया गिरोह। पुलिस को चकमा देकर भाग रहे गिरोह को मानीमऊ ठठिया रोड पर दबोचा। एएसपी डॉ. संसार सिंह बोले पूछताछ जारी अभी और होगी बरामदगी।





