Type Here to Get Search Results !

22 साल बाद लौटी पत्नी,पति को किया बेघर

 22 साल बाद लौटी पत्नी ने पति को किया बेघर



-रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने एक व्यक्ति शिकायत पत्र लेकर पहुंचा। अपना दुखड़ा रोते हुए उसने बताया कि 22 साल बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ वापिस उसके घर लौट आई। घर बसाने की बजाय उसे ही घर से बेघर कर दिया गया। जिसके बाद उसे कड़ी ठंड में किसी दुकान के बाहर रहकर रात गुजरानी पड़ी। बच्चों पर उसने जमीन, ज़ायदाद बेचने और आमदनी का जरिया रहे आटो पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया।

अमर बहादुर सिंह निवासी गाँव अमीरन पुर पकरा, थाना भदोखर क्षेत्र ने बताया कि 22 साल बाद उसकी बीवी बच्चे वापिस घर लौटे। बजाय फिर से परिवार को साथ चलाने उसे की धक्के मारकर घर से भगा दिया गया। जमीन जायदाद बेच दी जा रही है। न्याय के लिये वह थाने गया, तहसील दिवस भी गया लेकिन उसे न्याय नही मिला। न्याय की आस लेकर आज वह पुलिस अधीक्षक के पास आया है। पीड़ित ने न्याय के लिये मुख्यमंत्री के दरबार तक जाने की बात कही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad