दूल्हा ने दुल्हन को विदा करा कर हेलीकॉप्टर से पहुंचा घर। दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए उमडी भीड़
गोंडा में विकास खंड छपिया के असनहरा गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा के सुपुत्र दीपक वर्मा की शादी 15 दिसंबर शुक्रवार को कन्नौज जिले के सराय मारूफ, कीरतपुर निवासी वीर विक्रम सिंह कटियार की सुपुत्री शिवा कटियार के साथ हुयी । शनिवार को दुल्हन की विदाई होकर तीन बजे हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। हेलीकॉप्टर छपिया के जे आर राम सुरेमन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में लैंड किया। असनहरा गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा हरियाणा रेवाड़ी में बी. डी. इंडिया लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। दीपक वर्मा नोएडा में रन पैसा डॉट कॉम कंपनी चलाते हैं। शिवा कटियार बी.टेक.की पढ़ाई पूरी कर मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर फरीदाबाद में पोस्ट है । कन्नौज से छपिया हेलीकॉप्टर से दुल्हन को देखने के लिये हजारों लोगों की भीड़ लगी रही। फायर व पुलिस विभाग के जवान मौजूद रहे।





