Type Here to Get Search Results !

शादी में दूल्हे के ठुमके से दुल्हन नाराज,बिना दुल्हन के लौटी बारात

शराबी दूल्हे के ठुमके देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार बिना दुल्हन के लौटी बारात ।

 दुल्हन की बात सुन शराबी दूल्हा के उड़े होश, शराबी दूल्हा से दुल्हन ने शादी से किया इन्कार बिन दुल्हन के बैरंग लौटी बारात ।



 कहते है कि शादियों के जोड़े भगबान के यहां से तय होते हैं अगर ईश्वर को यह मंजूर नहीं तो दरवाजे पर आई हुई बारात बापस हो जाती है। ऐसा ही एक मामला जनपद मैनपुरी के कस्वा करहल में देखने को मिला जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा को शराब के नशे में देख ऐसी भड़की दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया।आपको बताते चलें कि बीते दिवस तहसील करहल के ग्राम गम्भीरा निवासी ब्रजेश कुमार की बेटी खुशवू की बारात जनपद के ही ग्राम नसीरपुर से आई थी बारात स्वागत के बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ इस दौरान दूल्हा लड़खड़ाने लगा, दूल्हा सचिन को नशे में लड़खड़ाते देख दुल्हन खुशवू हैरान रह गयी डीजे पर भी दूल्हा अपना सेहरा उतार नाचने लगा। शराबी दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी ना करने का ऐलान कर दिया जिससे बारात में हड़कंप मच गया शादी ना करने की बात सुन दुल्हे के होश उड़ गए शादी को लेकर घरातियो व बारातियों में भी जमकर मारपीट हुई आखिर कार गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और बारात सुबह बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गयी । बहरहाल शराबी दूल्हा से दुल्हन द्वारा शादी ना कर समाज के लिए बड़ा सबक दिया है जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad