किन्नर एकता समिति की मोदी से मांग, भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन में उन्हें भी मंगल गीत गाने के लिए बुलाया जाए
जनवरी में भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या मैं उद्घाटन है। दुनिया भर के तमाम लोगों को उसमें निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। ऐसे में अब किन्नर एकता समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख मांग की है कि उनको भी भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन समारोह में बुलाया जाए जिससे कि वह श्री राम के शुभ चरणों में मंगल गीत गाकर सनातनी व्यक्तित्व का संदेश पहुंचा सके। इसको लेकर किन्नर एकता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवम किन्नर ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है।





