अभिभावक व शिक्षकों के बताये मार्ग् ही छात्रों को प्रखर व प्रबल बनाते हैँ - शिखा चतुर्वेदी
शिक्षक विद्यालय का आधार- संजीव पाण्डेय
सर्वांगीन विकास से ही मिलेगी भविष्य में सफलता - शानू एंटोंनी
बस्ती । शनिवार को राजन इण्टरनेशनल एकेडमी में शिक्षक, अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने अभिभावकों से छात्रों के पठन पाठन के बारे में जानकारी लिया। बताया कि पूरा प्रयास है कि शिक्षक छात्रों को सर्व श्रेष्ठ ज्ञान दें। उन्होने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने पाल्यों को समय दें और देखें कि उनके बच्चे पढने में कितना ध्यान दे रहे हैं या उनकी क्या समस्या है। छात्रों के विकास के सन्दर्भ में प्रत्येक शिक्षकों से जानकारी लेते हुए प्रबंध निदेशिका ने शिक्षकों को सलाह भी दिये साथ ही साथ अभिभावकों की इच्छाओं को भी समझा।
कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने अनेक अभिभावकों से संवाद बनाया और उनके सुझावों पर कहा कि जो विचार और अनुभव सामने आये हैं उस दिशा में प्रभावी प्रयास किये जायेंगे। प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने बैठक में कहा कि अभिभावकों का भी दायित्व बनता है कि वे छात्रों के मनो दिशा पर ध्यान दें। एकेडमी में हर स्तर पर उनके बेहतर भविष्य के लिये शिक्षक समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं।
शिक्षक, अभिभावक बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा बरनवाल, , संगीता, प्रमिला शुक्ला, रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी, नीशू उपाध्याय, अर्चना पटेल, , श्वेता त्रिपाठी, शारिक खान, गोपाल सिंह, किरन के सबेस्टिन, जेरिन, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा, सुमन दूबे, आकृति, पूनम, आकृति पाण्डेय, पूनम साथ ही मनीष मिश्र, सौरभ पाण्डेय, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।





